विधायकों को लेकर झारखंड से बसें रवाना, Basant Soren बोले- पिकनिक पर जा रहे
ABP News Bureau | 27 Aug 2022 03:51 PM (IST)

झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास से यूपीए विधायकों को कथित तौर पर राज्य से बाहर ले जाया गया है. इससे पहले तीन बसों में भरकर सभी विधायकों को मुख्यमंत्री निवास पर ले जाया गया था. मिली जानकारी के अनुसार विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) भी निकले हैं. मुख्यमंत्री का पूरा सुरक्षा काफिला भी बसों के साथ निकला है.