Barsana Lathmaar Holi: बरसाना में लट्ठमार होली का आगाज, श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरस रहीं लाठियां | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Mar 2025 11:36 AM (IST)
रंगों का त्योहार होली आने वाला है. इस दिन हर कोई गिले-शिकवे मिटाकर होली के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा. चारों ओर रंग ही रंग नजर आएंगे. 13 मार्च को सभी लोग इकट्ठे होकर होलिका दहन करेंगे, इसके बाद अगले दिन 14 मार्च को रंग खेला जाएगा. देश में हर जगह अलग-अलग तरीके से होली मनाने का रिवाज है. लेकिन सबसे सबसे मशहूर मथुरा, बरसाना और वृंदावन की होली है.