Bardhaman में भरभराकर जमीदोज हुआ रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार, जांच के आदेश
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 08:42 AM (IST)

कोलकाता से 95 किलोमीटर दूर स्थित बर्धमान रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार वाला चंद सेकेंडों में जमीदोज होगया. बिल्डिंग के गिरने के जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जब हादसा हुआ तब स्टेशन पर काफी भीड़ थी. दीवार गिरने से 6 लोग जख्मी हो गए जिसमें से दो की हालत गंभीर है. चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.