Bangladesh Crisis Breaking: बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात है BSF प्रमुख | Sheikh Hasina | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Aug 2024 07:09 PM (IST)
भारत के पड़ोस के एक और देश में अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं...जो बांग्लादेश कुछ हफ्ते पहले तक मज़बूत देश माना जाता था, वो अराजकता की चपेट में आ गया है..आरक्षण हटाने के नाम पर जो आंदोलन शुरू हुआ था वो आरक्षण हटने के बाद भी जारी रहा और शेख हसीना के इस्तीफे की मांग तक आ गई..कल शेख हसीना के समर्थकों और विरोधियों के बीच पूरे देश में ज़बरदस्त हिंसा हुई और आज सेना के दबाव में हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा.. और अभी की ख़बर ये है कि शेख हसीना थोड़ी देर बाद दिल्ली पहुंच सकती हैं..देखिए पूरी अपडेट एबीपी न्यूज पर.