Viral Video: जब डीएम साहब बने ड्राइवर के ड्राइवर, खुद गाड़ी चलाकर छोड़ा घर
ABP News Bureau | 01 May 2022 01:31 PM (IST)

बांदा के डीएम अपने ड्राइवर के ड्राइवर बन गए। हुआ यूं कि डीएम अनुराग पटेल के ड्राइवर इम्तियाजुद्दीन रिटायर हुए. रिटायर होने वाले ड्राइवर को खुद डीएम अनुराग पटेल ने गाड़ी चलाकर घर छोड़ा. जब डीएम गाड़ी चला रहे थे तब बगल में बैठे ड्राइवर इम्तियाजुद्दीन भावुक भी हो गए.