Karnal में किसानों के प्रदर्शन के बीच इंटरनेट और SMS सेवाओं पर बढ़ाई गई पाबंदी
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 09:30 AM (IST)

करनाल में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं पर आज रात 12 बजे तक पाबंदी बढ़ा दी है. किसान अपनी मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शन की वजह से दो दिन पहले से इंटरनेट और SMS सेवाओं को बंद रखा गया है. कल प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत नाकाम हो गई थी.