बाला साहेब ने हमें सिखाया है कि दादागिरी कैसे तोड़ी जाती है : Uddhav Thackeray
ABP News Bureau | 25 Apr 2022 09:09 PM (IST)
नवनीत राणा पर राजद्रोह के मुकदमे को लेकर लगता है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हरगिज झुकने को तैयार नहीं है। उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक जनसभा में कहा है कि हमें हिन्दुत्व न सिखाएं....अगर आप हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं तो पढ़े लेकिन उसे पढ़ने का एक तरीका होता है....ठाकरे का निशाना सीधे सीधे नवनीत राणा पर था....ठाकरे ने चेतावनी भरे अंदाजा में कहा कि बाला साहेब ने हमें सिखाया है कि दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है....ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल एक नया चलन चल गया है कि तेरी कमीज मेरी कमीज से ज्यादा भगवा कैसे....ठाकरे ने कहा कि वो जल्द सभा करके ऐसे लोगों का मुखौटा उतारेंगे