चुनौतियाँ कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां आदमखोर भेड़िया गिरफ्त में नहीं आ रहा, वहीं दूसरी ओर हमलों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। वन विभाग का कहना है कि बहराइच में दो भेड़िए बचे हैं, जबकि गांव वालों का दावा है कि 7 से 8 भेड़िए घूम रहे हैं। वन विभाग ने यह भी कहा कि भेड़ियों में बदला लेने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन सवाल उठता है कि ये भेड़िए किस बात का बदला ले रहे हैं? इस असमंजस ने स्थानीय लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है और समाधान की दिशा में सवाल खड़े किए हैं।
Bahraich Wolf Attack: किसी घातक हमले की फिराक में भेड़िया कब करेगा अगला हमला? | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 31 Aug 2024 09:56 AM (IST)