बाबा बागेश्वर धाम में चमत्कार है या सिर्फ पाखंड का व्यापार ? : Bageshwar Dham Siddhi
ABP News Bureau | 21 Jan 2023 12:48 AM (IST)

बागेश्वर धाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं. वैसे लगता है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को सुर्खियों में रहने की आदत है. फिर चाहे वह उनकी कथा के दौरान दिए जाने वाले बयान हों या फिर 'दिव्य दरबार' में दिखाए जाने वाले कथित चमत्कारों की बात हो, लोग उन्हें लेकर सवाल उठाते रहते हैं. दावा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पास सिद्धियां हैं. जो उन्हें बालाजी भगवान से मिली हैं.