Badrinath Accident: बद्रीनाथ हादसे में CM Dhami ने दिए जांच के आदेश | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 Jun 2024 03:54 PM (IST)
उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जहां यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है. ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा टेपों ट्रेवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया. घटना के बाद वहां अफ़रा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे. जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. बद्रीनाथ हादसे में सीएम धामी ने जांच के आदेश दिए.