BJP में वापसी पर बोले Babulal Marandi- 'पार्टी झाड़ू लगाने का भी काम देगी तो भी तैयार'
ABP News Bureau | 17 Feb 2020 06:06 PM (IST)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें पद की लालसा नहीं है और वे पार्टी के लिए झाड़ू लगाने को सहज तैयार है. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आज मेरे लिए बड़े हर्ष का विषय है, क्योंकि मैं जब 2014 में पार्टी का अध्यक्ष बना, तभी से ये प्रयास कर रहा था कि बाबूलाल जी भाजपा में आ जायें.