Babul Supriyo ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 06:07 PM (IST)

पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है. अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने इसका एलान किया है. उन्होंने कहा कि बिना राजनीति में आए भी सामाजिक कार्य कर सकते हैं. अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह किसी भी पार्टी में नहीं जा रहे हैं.