Baba Siddique Case: 'Lawrence के भाई Anmol ने दिए थे हत्या के निर्देश', शूटर Shivkumar का खुलासा |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Nov 2024 01:03 PM (IST)
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच को कई महत्वपूर्ण और सनसनीखेज जानकारी दी है। शिवा ने बताया कि वह और उसके साथी तीन दिन तक बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे। दशहरे के दिन उन्हें मौका मिला और उन्होंने हत्या की योजना को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि हत्या के लिए उन्होंने साजिश पहले ही रच ली थी और हर कदम की तैयारी की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम अब मामले की जांच कर रही है और हत्या के अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है। शिवा के बयान से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।