अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा । AMARNATH YATRA
ABP News Bureau | 24 Apr 2022 08:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर का दौरा किया- जम्मू कश्मीर को 20 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओँ की सौगात दी। कश्मीर की विरासत औऱ बाबा बर्फानी का जिक्र किया । जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है बाबा बर्फ़ानी यानी अमरनाथ यात्रा। दो साल बाद इस साल फिर से यात्रा का आयोजन हो रहा है। इस साल यात्रा 30 जून से शुरू होकर 43 दिनों तक चलेगी। अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद पहली बार अमरनाथ यात्रा होने वाली है। हाल के दिनों में जिस तरह घाटी में आतंकी घटनाएं घटी हैं, उसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किये जायेंगे।