भव्य दीपोत्सव से जगमगाएगी राम नगरी Ayodhya, Laser Show से झांकी तक, ये है आज का कार्यक्रम
ABP News Bureau | 03 Nov 2021 12:48 PM (IST)

रामनगरी अयोध्या आज दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगी. दरअसल आज योगी सरकार दीपोत्सव कार्यक्रम में 12 लाख से ज्यादा दीए जलाने का रिकॉर्ड कायम करने जा रही है. इनमें 9 लाख दीये सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी पर और 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे. वैसे ये पहली बार नहीं है, हर साल योगी सरकार दीपोत्सव पर दीये जलाने एक नया कीर्तिमान रचती है. चलिए यहां जानते हैं योगी सरकार ने साल दर साल कितने दीये जलाने का रिकॉर्ड कायम किया है.