Ayodhya Ram Mandir: इस खास व्यवस्था से श्रद्धालुओं को नहीं करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Jan 2024 07:47 PM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का काउंट डाउन शुरू हो गया है. जैसे जैसे उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे उत्सुकता बढ़ती जा रही है. तो वहीं राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरो से की जा रही है. मंदिर ट्रस्ट की ओर से आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. इस पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान सामने आया है.