Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबसे जरूरी सवाल...रामलला के दर्शन होंगे कैसे, देखें नियम
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Jan 2024 11:52 PM (IST)

अब सबसे जरूरी सवाल कि भक्त रामलला के दर्शन कब कर सकेंगे ? तो जवाब है सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक. दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है कि करीब 14 से 15 घंटे तक भक्त राम लला के दर्शन कर सकते हैं. अब दूसरा सवाल है कि रामलला की पूजा किस परंपरा से होगी. तो रामलला की पूजा रामानंदी परंपरा से की जाएगी. इसमें प्रभु राम के बाल स्वरूप की पूजा की जाएगी और उनका लालन-पालन, खान-पान का ध्यान बालक की तरह रखा जाएगा