Ayodhya Ram Mandir : सरयू नदी में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए चलेगी सोलर बोट
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jan 2024 11:29 PM (IST)

राम मंदिर में होने जा रहे भव्य समारोह को देखते हुए शहर में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अयोध्या प्रशासन सोलर पावर से चलने वाली बोट चलाने जा रहा है। जल्द शुरू होने वाली इस सर्विस का गुरुवार को टेस्ट रन किया गया। इस सेवा के शुरू होने के बाद सडकों की तरह लोग जलमार्ग से भी आ जा सकेंगे।