Ayodhya Ram Mandir: गर्भगृह में पीएम मोदी ने विधि विधान से की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 22 Jan 2024 02:43 PM (IST)

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई.