Ayodhya Ram Mandir: मोहक मुस्कान... कुछ यूं खास है Ramlala की प्रतिमा! | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Jan 2024 01:45 AM (IST)

प्रभु श्रीराम की नगरी को जो भी देखता है. कहता है. कायाकल्प हो गया. तो कैसी है अयोध्या नगरी. अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर कैसा दिख रहा है. प्रभु श्रीराम किस रूप में हैं. पहले आपको ये दिखाता हूं. प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैसे तो 22 जनवरी को होगी. लेकिन उससे पहले हम आपको भगवान की मूर्ति का साक्षात्कार करवा रहे हैं... गर्भ गृह में विराज चुकी ये मूर्ति काले पत्थर से बनाई गई है. इसकी ऊंचाई 51 इंच और वजन करीब डेढ़ सौ किलो है... ये राम लला की उस अवस्था की मूर्ति है जब वो पांच साल के थे... अब हम आपको प्रभु श्रीराम की मूर्ति करीब से दिखाते हैं... भगवान के मुखमंडल के पास श्याम शैल का जो घेरा है... उस पर सारे शुभ निशान उकेरे गए हैं... वो कौन सी आकृतियां हैं... और उनका महत्व क्या है... आपको ये भी बताते हैं...