Ayodhya: सरयू नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के 12 लोगों की डूबकर मौत
ABP News Bureau | 09 Jul 2021 05:01 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में 12 लोगों के डूबने की खबर है. एक ही परिवार के 12 लोग गुप्तार घाट पर स्नान कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ तक मामले की जानकारी पहुंची है और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है. इसके लिए पीएसी के गोताखोर लगाये गये हैं.