Auto expo 2020: Force की 'Gurkha' का नया अवतार, BS6 इंजन के साथ लॉन्च
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 12:09 PM (IST)

ऑटो एक्सपो 2020 में एक से बढ़कर एक गाड़ी शोकेस की गई हैं. लेकिन कुछ गाड़ियां अपने रफ लुक की वजह से भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है. फोर्स ने अपनी गुरखा गाड़ी पर काफी काम किया है. और अब नए लुक में ये कार बेहद शानदार नजर आ रही है. इस कार में नए इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ सीटिंग स्पेस को भी बढ़ाया गया है. और इसीलिए ये गाड़ी अब लोगों की नजर में खास बन गई है.