Australia’s Canberra Airport: सिक्योरिटी चेक पॉइंट पर ही शख्स को हथियार के साथ पकड़ लिया गया
ABP News Bureau | 14 Aug 2022 11:56 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा एयरपोर्ट में फायरिंग की खबर सामने आ रही है. फायरिंग के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी चेक पॉइंट पर ही शख्स को हथियार के साथ पकड़ लिया था जिसके बाद उसने एक के बाद एक हवा में फायरिंग कर दी. वहीं, घटना के बाद से एयरपोर्ट पर सभी सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है.