किसान और मोदी सरकार के मंत्रियों के बीच आज की बैठक रही बेनतीजा | ऑडियो बुलेटिन
ABP News Bureau | 01 Dec 2020 09:27 PM (IST)

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही. अब परसों एक बार फिर किसान नेता और सरकार के बीच बैठक होगी. बैठक से बाहर आए दो किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और इसलिए बाहर आ गए हैं. वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान नेता बात करें, आंदोलन खत्म करें