Bihar Crime: Buxar में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल | Crime News
ABP News Bureau | 04 Aug 2023 08:23 AM (IST)
बक्सर के सोनबरसा ओपी थाना क्षेत्र के मउडीहा गांव में 3 अगस्त की रात महादलित बस्ती के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. घटना रात के करीब 8.30 बजे की है. इस हमले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत 6 से 7 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि शराब की सूचना पर पुलिस महादलित बस्ती में छापेमारी करने गई थी. हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है.