पाकिस्तान में गणेश मंदिर पर हमला, भारत ने जताई सख्त आपत्ति
ABP News Bureau | 05 Aug 2021 06:05 PM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के एक मंदिर पर हमला किया, उसके कुछ हिस्सों में आग लगा दी और मूर्तियों को खंडित किया. पुलिस जब इस भीड़ को रोकने में विफल रही तो हालात को काबू में करने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों को बुलाया गया.