Attack On ED: 'आज हमला, कल हत्या भी हो सकती है'- अधीर रंजन
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 05 Jan 2024 03:15 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशाली में आज को ईडी की एक टीम पर हमला किया गया. ईडी की टीम कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में कई लोकेशन पर छापेमारी करने गई थी. टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी की टीम रेड मारने के लिए पहुंची थी, तभी उन पर हमला हो गया. स्थानीय लोगों और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ईडी और सीआईएसएफ पर हमला कर दिया.