Seema Haider News: सीमा हैदर की कहानी पर ATS को नहीं है यकीन, आज फिर करेगी पूछताछ
ABP News Bureau | 18 Jul 2023 10:24 AM (IST)

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसने को लेकर देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इतना ही नहीं सीमा प्रेमिका है या जासूस, ये भी चिंता का विषय है.देश में इस समय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है. वहीं अब यूपी एटीएस की टीम ने पाकिस्तानी निवासी सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया और गुप्त स्थान पर सीमा हैदर से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है. सीमा हैदर शुरू से ही एटीएस के राडार पर थी, वह नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन से मिलने भारत आई. अब एटीएस की टीम व्हाट्सएप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर आगे की पूछताछ करेगी.