Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
एबीपी न्यूज़ | 15 Mar 2026 09:51 PM (IST)

Election 2026 Full Schedule: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में चुनावी तारीखों का एलान 15 मार्च यानी आज चुनाव आयोग की ओर से कर दिया गया है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी, जबकि पिछली बार वहां 8 चरणों में मतदान हुआ था. वहीं, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग होगी. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा.