Assembly Election 2024: मुंबई में सपा सांसदों का सम्मान समारोह ! | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jul 2024 06:08 PM (IST)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव को लेकर अब सपा ने भी कमर कस ली है. समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई, विधायक अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है. इसी क्रम में पार्टी के सभी सांसदों को एक कार्यक्रम के लिए मुंबई बुलाया गया है. ये बैठक आज शाम 4 बजे होटल रंग शारदा ऑडिटोरियम में आयोजित होगी. सपा इस दौरान उत्तर प्रदेश में विजयी हुए पार्टी सांसदों का स्वागत करेगी. सपा नेता ने बताया कि महाराष्ट्र में 12 सीटों पर दावे के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन से बातचीत की जा रही है. इस दौरान सपा के सांसद दादर में बी आर अंबेडकर की समाधि, शिवाजी की प्रतिमा, एक मंदिर और मुंबई में एक दरगाह का दौरा करेंगे. सपा के पास राज्य में फिलहाल दो विधायक हैं.