Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Nov 2023 10:19 AM (IST)
Assembly Election 2023: मिजोरम में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो चुका है. अब बारी मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की है जिसमें आज तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है.