Qutub Minar विवाद में ASI ने दाखिल किया अपना पक्ष
ABP News Bureau | 24 May 2022 01:58 PM (IST)

कुतुब मीनार परिसर में मंदिरों के जीर्णोद्धार से संबंधित अंतरिम अर्जी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने साकेत कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है. एएसआई ने याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि कुतुब मीनार एक स्मारक है और इस तरह की संरचना पर कोई भी मौलिक अधिकार का दावा नहीं कर सकता. एएसआई ने यह भी कहा कि इस जगह पर पूजा करने का कोई अधिकार नहीं दिया जा सकता है.