अब राजनीतिक दल नहीं छुपा सकेंगे उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड, जानें क्यों
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 08:43 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने सभी राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए कहा है. ऐसे उम्मीदवारों का विवरण सभी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 48 घंटों के भीतर साझा करना होगा. याचिकाकर्ता ने खुलासा किया कि अगर पार्टी ऐसा नहीं करती है तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा.