Ashish Mishra से पूछताछ शुरू होते ही Sidhu ने खत्म किया अपना भूख हड़ताल
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 12:01 PM (IST)

शुक्रवार को कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मुलाकात करने लखीमपुर पहुंचे. सिद्धू ने इस हिंसा में मारे गए लवप्रीत और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सिद्धू रमन कश्यप के घर पर धरने पर बैठ गए और मौन व्रत धारण कर लिया. आशीष मिश्रा से पूछताछ शुरू हो चुकी है, जिसके बाद सिद्धू ने अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया है.