कल सुबह 9 बजे तक Arthur Road Jail से रिहा हो सकते हैं Aryan Khan
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 07:51 PM (IST)

ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बावजूद दूसरे दिन भी शाहरुख के बेटे आर्यन खान जेल से बाहर नहीं आ सके. आर्यन की रात आज भी जेल में ही कटेगी. ऑर्थर रोड के जेल अधीक्षक ने abp न्यूज से इस बात की पुष्टि कर दी है. क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत दी थी.