Aryan Khan जेल में कैसे ले रहे हैं श्रीराम का सहारा !
ABP News Bureau | 25 Oct 2021 12:31 PM (IST)

क्रूज़ ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं, और दिन में अपने बैरक में राम और सीता से जुड़ी किताब पढ़ते हैं. आर्यन की ज़मानत याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. जेल सूत्रों ने बताया कि जेल में बंद क़ैदी जेल में पुस्तक पढ़ सकता है और वो पुस्तक पढ़ने के लिए जेल में बनी लाइब्रेरी से इसे मांग सकता है. आर्यन खान ने जेल में पढ़ने के लिए गोल्डन लायन और राम और सीता से जुड़ी किताबों की मांग की, जिसे वो अपने बैरक में पढ़ते हैं.