Aryan Khan से देर रात साढे 11 बजे तक चली पूछताछ, NCB की SIT ने दर्ज किए 15 लोगों के बयान
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 09:01 AM (IST)
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी की एसआईटी ने कल रात साढे 11 बजे तक पूछताछ की. इसके अलावा वसूली के आरोपों की जांच कर रही एसईटी ने अभी तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि दल जांच की गति और दिशा से संतुष्ट है. ज्ञानेश्वर सिंह सतर्कता जांच की अगुवाई कर रहे हैं.