आर्यन खान सुबह 10 से 12 बजे के बीच जेल से हो सकते हैं रिहा | Aryan Khan Release | Shahrukh Khan
ABP News Bureau | 30 Oct 2021 09:37 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आज 22 दिन बाद मुंबई की आर्थर रोड़ जेल से बाहर आएंगे. कहा जा रहा है कि आर्यन की रिहाई सुबह 9 बजे हो सकती है. जेल की जमानत पेटी खोल दी गई है. कल देर शाम जमानत पेटी में आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी डाली गई थी.