Sameer Wankhede अपने ऊपर लगे आरोपों पर बोले- मुझे धमकी दी जा रही है
ABP News Bureau | 25 Oct 2021 01:09 PM (IST)

मुंबई ड्रग्स मामले में जांच कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आज स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के सामने पेश हुए और दो एफिडेविट दाखिल किए. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक द्वारा उनपर लगाए गए आरोप के खिलाफ समीर वानखेड़े ने कोर्ट से कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है. उन्होंने ये भी कहा है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.