Aryan Khan Case: समीर वानखेड़े पर उठे सवाल, NCB कराएगी जांच
ABP News Bureau | 25 Oct 2021 01:11 PM (IST)

मुंबई के क्रूज़ ड्रग्स केस में आरोपों में घिरने के बाद NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने पलटवार किया है. समीर वानखेडे ने सेशंस कोर्ट में कहा है कि जब से क्रूज़ ड्रग्स केस आया है, तब से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. वानखेडे ने ये भी कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है और जांच पर असर डाला जा रहा है. वानखेडे के मुताबिक़ उनकी मृत मां, पिता और परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है. इस पर कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए. वानखेडे ने ये भी कहा कि वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. वानखेडे ने गवाह प्रभाकर सइल के आरोपों पर कहा कि क्रूज़ ड्रग्स केस के गवाहों को धमकाया जा रहा है.