Aryan Khan साजिश का हिस्सा या शिकार ? 20 October तक जेल में ही रहना होगा
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 10:10 PM (IST)

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को भी ड्रग्स केस में जमानत नहीं मिली. अब कोर्ट 20 अक्टूबर को फैसला लेगा कि उन्हें बेल मिलेगी या नहीं. आर्यन इस समय मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. यहां उनकी पहचान कैदी नंबर N-956 है.