फटाफट देखिए सुबह की ताजा खबरें | Aryan Khan Bail | Top News
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 08:37 AM (IST)

ड्रग्स केस के आरोप में फंसे आर्यन खान आज जेल से रिहा हो सकते हैं. 25 दिन के इंतजार के बाद आज आर्यन खान जेल से बाहर आ सकते हैं. बाम्बे हाई कोर्ट कि ओर से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत मिल गई है. हाई कोर्ट में आर्यन खान की पैरवी के लिए जाने-माने वकील मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा. वहीं, NCB की ओर से जमानत याचिका को खारिज कर बेल न देने के लिए एजेंसी के वकीलों ने जोरदार पैरवी की.