Aryan Khan की गिरफ्तारी गलत आधार पर हुई है: Mukul Rohatgi
ABP News Bureau | 26 Oct 2021 05:11 PM (IST)

क्रूज़ ड्रग्स केस में आरोपी आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. हाई कोर्ट में करीब सवा चार बजे शाम में सुनवाई शुरू हुई. आर्यन खान की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनसे कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है. प्रदीप गाबा ने गेस्ट के तौर पर आर्यन को क्रूज पर बुलाया था. आर्यन की गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं है.