Arvind Kejriwal आज उत्तराखंड दौरे पर, मुफ्त बिजली के चुनावी वादे का कर सकते हैं ऐलान
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 09:15 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब उत्तराखंड पर है. राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और आप ने बिजली को मुद्दा बनाने का मन बना लिया है. दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल ने महंगी बिजली के मुद्दे पर उत्तराखंड की सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि वे आज देहरादून में होंगे.