Punjab Election Result: जीत पर बोले Arvind Kejriwal- मुझे आतंकवादी कहने वालों को जनता ने दिया जवाब
ABP News Bureau | 10 Mar 2022 03:53 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी करीब 90 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है. इसे लेकर अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, पंजाब के लोगों ने इंकलाब करके दिखा दिया है. पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब के लोगों ने ये कर दिखाया कि पंजाब के कई बड़े नेता चुनाव हार गए.