नोट पर भगवान की तस्वीर...बदलेगी देश की तकदीर?
ABP News Bureau | 26 Oct 2022 06:42 PM (IST)

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार से अहम अपील की. उन्होंने कहा कि कि भारतीय करेंसी यानी नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ दूसरी ओर श्रीलक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि नोट पर गांधी जी की तस्वीर जैसी है, वैसे ही रहने दें लेकिन एक तरफ देवताओं की तस्वीर लगाई जाए.