Arvind Kejriwal Bail News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का जोरदार प्रदर्शन | AAP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Jun 2024 04:07 PM (IST)
Delhi AAP Protest Against BJP: दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. बुधवार (26 जून, 2024) को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर ले लिया और राउज एवेन्यू कोर्ट आज 29 जून को इस पर सुनवाई करेगा. वहीं, आज आप केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. आप मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पार्टी के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की.