Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को जमानत मिलते ही AAP दफ्तर में शुरू हुई मीटिंग | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Jul 2024 12:50 PM (IST)
Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (12 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है. केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए की गई गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती दी थी. हालांकि, फिलहाल सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल जेल में रहने वाले हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) नेता पार्टी दफ्तर में मीटिंग कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है.