Kejriwal की संपत्ति 5 साल में 1.3 करोड़ रुपये बढ़ी, चुनावी हलफनामे में दिया ब्यौरा
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 09:33 AM (IST)

दिल्ली चुनाव में न सिर्फ अरविंद केजरीवाल का नामांकन चर्चा का विषय रहा बल्कि उनकी संपत्ति पर भी अब चर्चा हो रही है. केजरीवाल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब डेढ़ करोड़ बढ़ी है. 2015 में केजरीवाल की कुल संपत्ति 2 करोड़ 10 लाख रुपए थी. केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2015 में नकदी और सावधि जमा यानी (एफडी) 15 लाख रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 57 लाख रुपये हो गई.