Arvind Kejriwal Arrest: 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजे गए केजरीवाल | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Jun 2024 08:11 PM (IST)
ABP News: Delhi Liquor Policy Case: कथित शराब घोटाले में तीन दिन की CBI रिमांड पर भेजे गए केजरीवाल.. सुनीता केजरीवाल बोलीं, ये कानून नहीं तानाशाही और इमरजेंसी है... दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार (26 जून) को अरविंद केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई को 29 जून की शाम 7 बजे से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में दोबारा पेश करना होगा. सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पांच दिनों की हिरासत मांगी थी. कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा है.